0 0
टेंपो पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग जख्मी हो गए। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 45 Second

विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतिला गांव से एक रिश्तेदार के श्राद्ध व बाजार में सामान लेने जा रहे लोगों की टेंपो पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग जख्मी हो गए। यह घटना रविवार देर शाम की है। पत्नी, बच्चों व परिजनों का रोते-रोते बूरा हाल है। पत्नी के कंधों पर अब छोटे बच्चों की परवरीश व शादी विवाह का पहाड़ सा बोझ आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिला गांव निवासी विनय शर्मा पिता रामचंद्र मिस्त्री पलामू जिला के हैदरनगर के निकट सड़ेया नामक गांव में एक रिश्तेदार के श्राद्ध में व कुछ लोग फर्नीचर दुकान के लिए सोफा का कुशन लेने हैदरनगर जा रहे थे। मोहम्मद गंज से आगे बढ़ने पर कोशियारा के समीप माली गांव में ब्रेकर पर जंप करने के बाद अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। गाड़ी से पीसीसी पर फेंका जाने से गंभीर चोट लगने के कारण 35 वर्षीय विनय शर्मा की मौत हो गई। अन्य 5 ल़ोगों में से सुंदर शर्मा के सीने में चोट है। शेष लोग आंशिक रूप से जख्मी हैं। टेंपो पतिला गांव निवासी प्रेम पासवान की थी, जिसे प्रेम ही चला रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी बेबी देवी, नंदिनी 7 वर्ष, हिमांशु 6 वर्ष व मिनी 5 वर्ष के तीन बच्चों को छोड़ गया है। गरीब परिवार का बीपीएल सदस्य विनय एक मनरेगा मजदूर था। जिसका जॉब कार्ड (श्रमिक कार्ड) नंबर 162/1535 था। यहां काम नहीं मिलने के कारण अन्य प्रदेश पलायन कर सरिया सैंटरिंग में मजदूरी करता था। हाल ही में वह घर आया था। सूचना मिलने पर कांडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का अंतिम संस्कार सोन नदी में किया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress