0 0
राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन के आज नौवें दिन! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 31 Second

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर राज्य व्यापी आंदोलन के आज नौवे दिन गढ़वा जिले के नगर ऊंटरी, रामना एवं बिशनपुरा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति के द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर ऊंटरी प्रखंड कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बिट्टू जायसवाल ने किया जबकि संचालन। रोहित मेहता ने किया। रमुना प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पासवान एवं संचालन विजय कुमार ने किया। जबकि विशुनपुरा प्रखंड में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू प्रसाद पंकज पासवान ने किया। उक्त तीनों प्रखंड के हल्ला बोल कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा केंद्रीय सचिव चंपा देवी केंद्रीय सचिव जयराम पासवान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक शर्मा ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। जिला कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। अफसर शाही सर चढ़कर बोल रहा है। पार्टी के केंद्रीय सचिव जयराम पासवान ने कहा कि नगर उटारी रमना प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है बिना पैसे का कोई भी काम नहीं होता है पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में समय पर कोई नहीं आते हैं ऐसे में जनता अपने काम के लिए कार्यालय का चक्कर काटते रह रहे हैं। केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने कहा कि झामुमो की सरकार में राज्य काफी पीछे चला गया है। राज्य में खनन को ऐसे लूटा जा रहा है जैसे इनका बाप का संपत्ति हो। बिशनपुरा प्रखंड प्रभारी चंपा देवी ने कहा कि बरसात का मौसम आ गया है लेकिन अभी तक किसानों को बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है वीडियो कार्यालय में बैठते नहीं है बाकी पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर मोबाइल चलाते हैं जबकि जनता का काम रुका हुआ है।
इस अवसर पर अभिषेक जैसवाल बबलू कुमार अजय राम विकास कुमार, उमेश कुमार रजक, प्रभु ठाकुर, चिंता देवी सविता देवी देवी संध्या देवी देवंती देवी सविता देवी, आनंद देव ठाकुर, राजेंद्र सिंह महेंद्र सिंह गोरख सिंह जोगनी देवी रामावत देवी, रामचंद्र यादव कृष्ण यादव शिव सिंह अवधेश सिंह, तेजू सिंह बच्चन देव सिंह, सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress