जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी की अध्यक्षता पौधा रोपण किया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी की अध्यक्षता में चिनिया रोड स्थित नहर चौक के समीप ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में फलदार पौधे (आम,अमरुद तथा निम्बू) के पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम जायंट्स वेलफ़ेयर फ़ेडरेशन 8 के वर्तमान अध्यक्ष दीपक कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. फ़ेडरेशन अध्यक्ष ने कहा कि फेडरेशन 8 में गढ़वा ग्रुप के द्वारा बेहतर कार्यक्रम किया जा रहा है.अपने संबोधन में कहा कि बड़े ही ख़ुशी की बात है गढ़वा ग्रुप के तत्त्वधान में विभिन्न स्थलों पर अबतक हजारों पौधे लगाए गए हैं. जो बड़े होकर धरती को हरा भरा करने के साथ ही,फल और छाया प्रदान कर रहे हैं। सदस्यो ने बताया कि इस बरसात में ग्रुप के द्वारा हर रविवार को पौधारोपण किया जा रहा है। इस बरसात में ग्रुप के द्वारा कम से कम 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा आम आदमी से अपने माता-पिता के नाम पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का अपील किया गया। इस अवसर पर फ़ेडरेशन 8 के वर्त्तमान अध्यक्ष दीपक कुमार, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन 8 के पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, जायन्ट्स गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, मनोज केशरी (हिन्दुस्तान सेनेटरी) एवं विनोद कुमार (गुप्ता इन्वेस्टमेंट),अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी (LIC),चंद्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष कुमार मेहता, मनदीप प्रसाद, अरुण सोनी, रवि केशरी, रितेश केशरी, विजय केशरी आदि उपस्थित थे
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating