जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के तत्वाधान में सैकड़ो ग्रामीण एवं गढ़वा शहरी नागरिको के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।
जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के तत्वाधान में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता जी के मेनरोड स्थित प्रतिष्ठान के सामने आज साप्ताहिक बाजार के दिन आये हुए सैकड़ो ग्रामीण एवं गढ़वा शहरी नागरिको के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा सहेली की निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जायन्ट्स गढ़वा सहेली के फाउंडर अध्यक्ष सह पूर्व यूनिट डायरेक्टर रश्मि कमलापुरी, फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी एव फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सीमा केसरी मुख्य रूप से उपस्थित थी। इस अवसर पर पदाधिकारीयों ने कहा कि हर साल बरसात में सभी व्यक्ति को अपने माता-पिता के नाम से कुछ पौधे लगाने चाहिए ताकि जब पौधा बड़ा हो तो यह वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को सोख कर प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करें, इससे पर्यावरण में सुधार होगा साथ ही ज्यादा पेड़ पौधे वाले क्षेत्र में बारिश भी अच्छी होगी। बृक्ष फलदार हो तो दो तीन साल के बाद फलने लगते हैं जो स्वास्थ्य के साथ आर्थिक लाभ के श्रोत बनते हैं। इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा सहेली के पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, रीना केशरी, करुणा केशरी आदि सदस्य उपस्थित थी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating