0 0
मंत्री ने किया बेलचंपा व उड़सुगी पंचायत में जनसंवाद - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 46 Second
जनता की समस्याओं का निदान उनके द्वार तक जाकर करें, यही मेरा लक्ष्य : मंत्री मिथिलेश

मंत्री ने किया बेलचंपा व उड़सुगी पंचायत में जनसंवाद


गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा एवं  उड़सुगी पंचायत के विभिन्न गांवों जनसंवाद का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने बेलचंपा  पंचायत के ग्राम नावाडीह में देवीमंडप के समीप, बेलचम्पा बस्ती में पीपल पेड़ के समीप,  ग्राम मेढ़ना में, उड़सुगी में स्कूल टोला चबूतरा के समीप, ग्राम चेतना में मस्जिद के समीप, उड़सुगी कुशमाहा टोला पंचायत भवन में तथा ग्राम गुरदी में अंसारी टोला स्कूल के समीप आयोजित जन संवाद में
ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। साथ ही अन्य सभी समस्याओं का त्वरित निदान करने की बात कही। मंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना के भरे जा रहे आवेदन की स्थिति की भी जानकारी लिया।
            मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व के लोगों ने यहां की जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा को लूटने का काम किया। जनता को हक, अधिकार कैसे मिले इस पर किसी ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि पहले गांव में सड़कों की स्थिति ऐसी थी कि गांव जाने के लिए रूह कांप जाती थी। आज पूरे गढ़वा के प्रत्येक गांव में सड़कों की स्थिति इतनी बेहतर हो गई है कि आप जब चाहें ,जैसे चाहें आसानी से पहुंच सकते हैं। मंत्री ने कहा कि आपकी की समस्या का निदान आपके घर तक पहुंच कर की जाए यही मेरा लक्ष्य है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए आपको कहीं भटकना नहीं पड़े। इसलिए मैं खुद आपके दरवाजे तक जाकर आपकी समस्याओं को जान रहा हूं और उसे दूर कर रहा हूं। मंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंद गरीबों को अबुआ आवास मिल रहा है। इसके लिए किसी को भी घुस देने की जरूरत नहीं है। कोई मांगता है तो इसकी शिकायत करें। कारवाई होगी। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पसवान, मुखिया सफीक खान, सोनल पसवान, बीडीसी योगेंद्र राम, सत्येंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुदेश्वर सिंह, मानदेव दीक्षित, शाकिर, संजय कांस्यकार, फहीम शेख, निसार अहमद, वशिष्ठ दीक्षित, उपेंद्र सिंह, इदरीश खान, लखींद्र दीक्षित, गुलाम हुसैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress