0 0
20 करोड रुपए की लागत से होगा तीन सड़कों का निर्माण, झारखंड सरकार ने दी स्वीकृति - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 56 Second
गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों से विरोधियों की पैरों तले जमीन खिसक गई है : मंत्री मिथिलेश

20 करोड रुपए की लागत से होगा तीन सड़कों का निर्माण, झारखंड सरकार ने दी स्वीकृति

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंडों में  लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के  मेराल , रंका एवं रमकंडा प्रखंड में साढ़े सोलह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
          जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मेराल प्रखंड में पीडब्ल्यूडी पथ अरंगी से उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरंगी, उच्च विद्यालय एवं पंचायत भवन होते हुए अरंगी सीमा तक छः करोड़ 84 लाख 60 हजार 800 रुपए की लागत से 6.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जबकि रमकंडा प्रखंड में चोरवा सेमर से उदयपुर पंचायत भवन तक आठ करोड़ 40 लाख 51 हजार 900 रुपए की लागत से 6.3 किमी तथा रंका प्रखंड में चुटिया बलीगढ़ पीएमजीएसवाई रोड से पंचायत भवन तक चार करोड़ 83 लाख 37 हजार 700 रुपए की लागत से 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ये सड़कें अति महत्वपूर्ण हैं । इन सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी। ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन सड़कों से दोपहिया वाहनों को भी गुजरने में काफी कठिनाई हो रही थी। क्षेत्र के ग्रामीण काफी लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने इन सड़कों की खस्ताहाल देखकर ग्रामीणों से शीघ्र निर्माण करने का वादा किया था। वह वादा अब पूरा हो गया है। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर इन सड़कों का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गावों के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा का कोई भी गांव, कोई भी टोला बेहतर आवागमन की सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। वे पूरे गढ़वा का ब्लूप्रिंट तैयार कर विकास कार्यों को किया जा रहा है। मंत्री ने कहा गढ़वा में हो रहे चौतरफा विकास से विकास विरोधियों की पैरों तले जमीन खिसक गई है। जो लोग खुद अपने कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं कर सके वे अब झूठ फरेब का सहारा लेकर पुनः क्षेत्र में भटक रहे हैं।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress