शिव संपत धाम परिसर में 17 अक्टूबर से शुरू होगा श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ,तैयारी जोरों पर
= *झारखंड दृष्टि न्यूज़ उंटारी रोड पलामू उंटारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट **। शिव संपत धाम परिसर में 17 अक्टूबर से शुरू होगा श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ,तैयारी जोरों पर
– श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में 17 अक्टूबर को मंदिर परिसर से निकलेगा भव्य कलश यात्रा
– 22 अक्टूबर को होगी पूर्णाहुति,
: जीयर स्वामी जी महाराज
(पलामू)
जिले के उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय में आस्था का केंद्र बन चुका शिव संपत धाम परिसर में भारत के महान मनीषी तपोनिष्ठ पूज्य संत “श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज” के कृपापात्र “श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज” के सान्निध्य में 17 अक्टूबर 24 से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है।आगामी 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति 22 अक्टूबर 2024 को होगी.शिव संपत धाम मंदिर कमेटी के संरक्षक सह जिला पार्षद वरीय भाजपा नेता अरविंद सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी.जिसमें देश के कई राज्यों से आये महान साधु संतों व ऋषि मुनियों के अलावे प्रखंड के सभी गांवों व जिले के हजारों श्रद्धालु महिला- पुरुष व युवक- युवतियां शामिल होगीं.वहीं महायज्ञ के दौरान देश के कई हिस्सों से प्रवचन करने वाले विद्वान संतो का भी आगमन हो रहा है.जिनकी सहमति भी यज्ञ कमेटी को मिल चुकी है.उन्होंने यह भी बताया कि महायज्ञ के दौरान अन्य कई धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किया गया है.महायज्ञ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है.श्री श्री 1008 लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के परम सान्निध्य में होने वाला इस श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर आसपास के सनातन धर्मावलंबियों में खास उत्साह व खुशी का माहौल है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating