0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second
पिंकी कुमारी बानी महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष तथा पूर्व मुखिया दुखन चौधरी बने दक्षिणी मंडल अध्यक्ष
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के बसस्टैंड स्थित प्रखंड कार्यालय में सोमवार को दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के सभी 9 पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने अपने नेता गिरिनाथ सिंह के आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया तथा पक्ष में जमकर नारे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि विगत 15 वर्षों में पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लूट-खसोट तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। पूर्व तथा वर्तमान विधायक सह मंत्री द्वारा भोली भाली जनता को बरगला कर अपनी झोली भरी गई। जल, जंगल तथा जमीन तथा बालू जैसे प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दुरुपयोग किया गया है।

प्रतिनिधियों द्वारा बालू की कालाबाजारी की गई स्थिति यह है कि घर बनाने के लिए लोगों को बालू नहीं मिल पा रहा है। विगत तीन-चार माह से वृद्धा पेंशन बंद है जिससे लाभुक परेशान है, वहीं नई मईया सम्मान योजना सिर्फ छलावा है। विचौलियागिरी हावी है, आम लोगों को कोई देखने वाला नहीं है। इस शासन व्यवस्था से लोग ऊब चुके हैं तथा चुनाव में परिवर्तन के लिए लोग मन बना चुके हैं।

उन्होंने लोगों से संगठित होकर चुनाव लडने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें हासनदाग के पूर्व मुखिया दुखन चौधरी को दक्षिणी मंडल अध्यक्ष तथा कुर्बान अंसारी को सचिव बनाया गया। जबकि पिंकी कुमारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गई। इसके अलावा मंडल के 9 पंचायत अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, अवध किशोर सिंह, सुरेश केसरी, लाल बिहारी चौधरी, बाबुल सिंह, मकसूद अंसारी, अमित सिंह, महेंद्र रवि, ललनी यादव, हरिवंश राम, फूलमानी देवी, अंबिका चौधरी, उमेश प्रजापति, प्रदीप साह, संजय चौधरी, पूनम देवी, आरती कुमारी, नजमून बीवी, रशीदा बीवी, गोपाल चौबे, बिंदेश्वर चौधरी, चतुर्गुण राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *