0 0
रामाशीष यादव के जनसम्पर्क यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ो समर्थक, मिला अपार जनसमर्थन - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 38 Second

*रामाशीष यादव के जनसम्पर्क यात्रा में शामिल हुए सैंकड़ो समर्थक, मिला अपार जनसमर्थन*।         *पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट**

*बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रामाशीष यादव को युवा शक्ति के रूप में मिल रही पहचान*

*युवा सोच एवं शक्ति से होगा बिश्रामपुर विधानसभा का कायाकल्प : रामाशीष यादव*

केंद्र सरकार में सलाहकार सदस्य सह भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

सोमवार को वे मंझिआंव प्रखंड स्थित राधा कृष्ण मंदिर एवं शिवाला मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के समृद्धि की कामना किए।

उसके बाद उंटारी रोड एवं पांडू प्रखंड के  तिसिबार झारखंड विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद दर्जनों गावों का भ्रमण कर लोगों से संवाद किया।

जनसम्पर्क यात्रा में अलग अलग जगहों पर सैंकड़ो यात्री शामिल होकर अपना समर्थन रामाशीष यादव को दिया। लोगों ने रामाशीष यादव को युवा शक्ति का पर्याय मानते हुए बिश्रामपुर विधानसभा के चौमुखी विकास हेतु अपना नेता चुन लिया है।

ग्राम पंचायत पतरिया का भ्रमण करते हुए उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। यहाँ की स्थिति देख वो दुखी हुए। कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया गया है। जमीनी स्तर के जनसेवकों की कमी के कारण यह क्षेत्र अब भी विकास से कोसों दूर है। कहा, यहाँ का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

जनसम्पर्क यात्रा के दौरान श्री यादव ने कई जगहों पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों संग बैठक की। बैठक में उन्होंने बिश्रामपुर विधानसभा के विकास हेतु अपनी दूरदर्शिता जाहिर की एवं आने वाले समय में क्षेत्र को विकसित बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने से सम्बंधित योजनाओं से अवगत कराया।

जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि बिश्रामपुर विधानसभा को अब एक नये नेतृत्व की जरुरत है। समय के साथ बदलाव प्रकृति का नियम है। कहा, अब नए युवा शक्ति को मज़बूत करने का वक्त है। क्षेत्र में विकास की नयी धारा बहाने हेतु नए नेतृत्व को समर्थन दें।

जनसम्पर्क यात्रा में उदेश चौधरी, अखिलेश राम, राम वंश मेहता, पचू रजवार, जग्गू चौधरी, बैजनाथ राम, अमरेश पासवान, चन्दन राम, मनोज चौधरी, पिंटू राम, परशु राम, प्रिंस ठाकुर, उदय पासवान, सत्येंद्र प्रजापति समेत सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress