0 0
आजादी के सही मायने शैक्षनिक विकास की आजादी है : डॉ 0 मुकेश रंजन सिंह - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 43 Second
आजादी के सही मायने शैक्षनिक विकास की आजादी है : डॉ 0 मुकेश रंजन सिंह
गढवा I टंडवा, नारायणपुर स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री मुकेश रंजन सिंह के कर कमलों द्वारा तिरंगा ध्वज फहराकर किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत प्रबंधन सदस्य तथा प्राचार्य महोदय ने दीप प्रज्वलन कर एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विद्यालय के सैक्षणिक समन्वयक महोदय श्री संतोष बैरागी ने भी दीप प्रज्वलित कियाऔर गढ़वा वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ  दी। इसके उपरांत प्रधानाचार्य महोदय ने अपने अभिभाषण में सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वर्ग  प्री नर्सरी के बच्चों ने रैंप वाक के जरिये भारतीय राष्ट्रीय पोशाक का प्रदर्शन किया तो नर्सरी से लेकर वर्ग आठ तक के छात्रों ने अद्भुत नृत्य, स्किट, पिरामिड तथा स्कैटिंग कर लोगों को रोमांचित कर दिया।
बताते चले कि यह विद्यालय इस तरह के आयोजन कर बच्चों के सर्वगीन विकास के लिए प्रतिबद्धता दर्शाती है। हाल ही मे इस विद्यालय का सीबीएसई से निबंधन हुआ है और इसके बाद बारहवी तक की शिक्षा प्रणाली विकसित की जा रही है।
मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक अमित सोनी तथा वर्ग अष्टम की छात्र श्रेया कुमारी के द्वारा किया गया।
इस मौक़े पर मुख्य रूप से विद्यालय के माननीय निदेशक महोदय श्री अनूप सोनी , सचिव श्री आलोक सोनी , प्रबंधन समिति सदस्य श्री सोनू कुमार , श्री धीरज राज, श्री आकाश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री डाo मुकेश रंजन सिंह, समन्वयक संतोष वैरागी,सुमित सोनी, अमित सोनी, इनाम मल्लिक, रिम्पा दास शिक्षक सुधांशु कुमार मिश्र, मंगल पाण्डेय, दिरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार गिरी,  जॉर्डन तमांग,उपासना कुँवर,अलका सिंह, नेहा प्रीती लकड़ा,  अशिष्टा टोप्पो, रुत भेंगरा,  शिल्पी कुमारी, नारंती देवी,अंकिता कुमारी सिंह, निवेदिता बाला,मनीषा शर्मा, संचइता सहाना, प्रीति जयसवाल, प्रांजल बैरागी, विजेता लकड़ा, श्रीपर्णा घोष,रंजू कुमारी, इत्यादि के अतिरिक्त  विद्यालय के सहकर्मीगण भी मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress