0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
झारखण्ड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) झारखण्ड के द्वारा नौ सूत्री मांगों को लेकर किए जा रहे राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का नैतिक समर्थन गढ़वा जिले में हड़ताल पर बैठे अनुसचिवीय कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंच कर झारोटेफ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने किया।
   जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। राज्य के सभी विभागों के विभागीय हितों के प्रति यह संगठन सदैव तत्पर रहा है।झारोटेफ ने भी वर्तमान समय में संचालित हो रहे अपने प्रखण्ड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के आंदोलन में अपने ग्यारह सूत्री मांगों में आपके मांगो को प्रमुखता से सम्मिलित किया है। हमें उम्मीद है कि झारोटेफ के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के सर्वांगीण सहयोग से आपके प्रमुख मांगों को पूरा कराने का यथासंभव प्रयास किया जायेगा। क्योंकि आप सभी राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफलीभूत संचालित करने में आपकी महती भूमिका होती है। इसलिए यह झारोटेफ संगठन आपके समस्त नौ सूत्री प्रमुख मांगों के प्रति हार्दिक समानुभूति रखता है।
    इस अवसर पर गढ़वा जिले से प्रांतीय संयुक्त सचिव त्रिगुण स्वामी पाण्डे, प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवीर कौशिक, नितेश कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार सहित कई अनुसचिवीय कर्मचारी उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *