0 0
भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के ऊपर करारा प्रहार किया है - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 31 Second
भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के ऊपर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मंत्री मिथलेश ने मां गढ़देवी का अपमान किया है गढ़देवी मंदिर के तोरण द्वार बनाने के नाम पर अपने माता पिता का नाम स्थापित करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के गढ़देवी मोड़ पर कार्यक्रम को नकार दिया है मंत्री गढ़वा में विकास के नाम पर सिर्फ बोड बनाने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि मां गढ़देवी मंदिर का निर्माण गढ़ के राजा ने कराया था लेकिन उस राजा ने भी अपना नाम नहीं लिखवाया गढ़ के राजा ने गढ़देवी मंदिर आम जनता को समर्पित किया था लेकिन वही मंत्री विधायक ने मंदिर के गरीमा को गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने सनातन धर्म को अपमानित करने का काम किया है गढ़देवी मंदिर द्वार पर सिर्फ मां गढ़देवी का नाम होना चाहीए। लेकिन मंत्री विधायक मिथलेश ठाकुर ने इसे सड़क का शिलान्यास समारोह बना दिया। इससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है इसलिए किसी श्रद्धालु ने मंत्री के कार्यक्रम को पुरी तरह से नकारने का काम किया है इसके सभी हिन्दू भाई का एकता दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने मंत्री के कार्यक्रम को नकार कर अपना पहला विरोध दर्ज कराया है अगला कदम में गढ़वा की जनता इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है।
मौके पर नगर मंडल संयोजक दीपक तिवारी ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविन्द्र जायसवाल एससी मोर्चा महामंत्री सुरेन्द्र राम नगर मंडल उपाध्यक्ष बंधु राम शुभम गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress