1 0
भवनाथपुर मे दिखा भारत बंद का असर - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 6 Second

*भवनाथपुर मे दिखा भारत बंद का असर*


भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी


भवनाथपुर।अनुसूचित जाति व जनजाति (एसटी -एससी ) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ को लेकर बुधवार को भारत बंद का भवनाथपुर में मिला जुला असर रहा। बंद को लेकर झामुमो, बसपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने बुधवार के सुबह से ही खरौंधी मोड़ पहुंचकर सड़क जाम कराते हुए बीच सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए। हालांकि भारत बंद के बावजूद खरौंधी मोड़, मुख्य बाजार क्षेत्र तथा कर्पूरी चौक के सभी दुकानें पूर्व की भांति खुली रही। भारत बंद के समर्थन में उतरे नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आरक्षण के नाम पर दलितों के बांटने का काम किया जा रहा है। पहले जिस तरह से आरक्षण मिल रहे थे, उसी तरह से आरक्षण मिलते रहना चाहिए ना कि आरक्षण में भी आरक्षण तय करनी चाहिए। इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार होश में आओ, आरक्षण सुधार पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगाओ आदि नारे लगाए। इस मौके पर बसपा के भावी प्रत्याशी पंकज चौबे, जेएमएम नेता लालू राम, प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक वर्मा, आजसू के केंद्रीय सचिव जयराम पासवान, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, गोपाल यादव,विजय राउत, नवलेश पासवानन, मनोज कुमार भुईयां, शमशेर अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress