0 0
महबूब आलम ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जल निकासी को अवरूद्ध करने की शिकायत की है। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 5 Second
गढ़वा: गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव निवासी डॉक्टर महबूब आलम ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जल निकासी को अवरूद्ध करने की शिकायत की है। अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में डॉक्टर महबूब आलम ने कहा है कि वह कल्याणपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल अंसारी के पुत्र हैं। वह कल्याणपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि कल्याणपुर के खाता नंबर 53, प्लॉट संख्या 873 जो रोड से उत्तर तरफ एवं प्लॉट संख्या 872 जो रोड के दक्षिण साइड में पड़ता है। उन्होंने कहा है कि उनके जमीन में नाली का निर्माण किया गया है। इसी जमीन में वैकल्पिक भंव डालकर बरसाती पानी निकालने के लिए लगाया गया था। चूंकि अब नाली का निर्माण हो चुका है। जो वैकल्पिक भंव लगा हुआ था। वह नाली से नीचे चला गया है। इसके बाद इस स्थान से कुछ दूरी पर  सरकारी योजना से नाली एवं कलभट (नया पुल) का निर्माण किया गया है। ताकि लोगों को पानी निकासी करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। लेकिन नाली से कलभट (नया पुल) तक जल निकासी करने से कल्याणपुर गांव निवासी अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ ताहिर अंसारी बा जबरदस्ती रोक लगा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अलीमुद्दीन अंसारी के द्वारा कहा जा रहा है कि उनके घर के सामने नया कलभट जो बना है। सरकारी योजना से नहीं बल्कि विधायक कोटा से वे स्वयं बनवाए हैं। इस कलभट में किसी भी गली एवं नाली का पानी नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा है कि तीनों गली का पानी एवं नाली का पानी अलीमुद्दीन अंसारी के द्वारा नहीं निकासी करने दिया जा रहा है।अलीमुद्दीन अंसारी के द्वारा कहा जा रहा है कि जो करना है करो, जहां जाना है जाओ, थाना, पुलिस, कोर्ट कचहरी डीसी एवं विधायक सबको हम देख लेंगे। जबकि सरकारी योजना से नाली एवं कलभट का निर्माण कराया गया है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से तीनों गली एवं नाली के जल निकासी जारी करने हेतु उचित कार्रवाई करने की मांग की है। डॉक्टर महबूब आलम ने कहा है कि वे आवेदन की प्रतिलिपि स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व उपायुक्त गढ़वा को दिए हैं।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress