0 0
मझिआंव पुलीस की बड़ी कार्रवाई एक ही पिकअप में ठूस -ठूस कर 16 पशुओं को मुक्त कराते हुए मझिआंव पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 18 Second
जब्त किए गए पशु

अनुमंडल ब्यूरो अमित वर्मा की रिपोर्ट

मझिआंव: :थाना क्षेत्र के मझिआंव विशुनपुरा मेन रोड के मझिआंव थाना गेट के सामने से पिकअप वाहन में 16 पशुओं को बुचड़ खाना में ले जा रहे पिंक- अप वाहन सहित दो आरोपियों को जप्त कर थाना लाया गया।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि रविवार के अहले सुबह लगभग 4:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि बिशनपुर की ओर से गोवंशीय उजला कलर की पिकअप वाहन मझिआंव की आ रही है ,जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस शस्त्र बल के साथ थाना गेट के सामने चेकिंग अभियान लगाया गया,इसि दौरान सुबह लगभग 5:30 बजे एक उजली कलर की पिकअप वान गाड़ी संख्या BR 26 GB 6316 को रुकने का इशारा पुलिस ने की तो चालक सहित तीन ब्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिसमे दो को पुलिस ने दौड़कर पकड़ ली जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के कुटुंबा गांव निवासी शंभू पासवान के 22 वर्षीय पुत्र पिकअप चालक भीम कुमार पासवान तथा दूसरा व्यक्ति औरंगाबाद जिला के औरंगाबाद जिला के बारुण थाना अंतर्गत बनौंली गांव निवासी अर्जुन पासवान के 25 वर्षीय पुत्र उमेश पासवान का नाम शामिल है। जबकि पशु तस्कर के मुख्य आरोपी पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अंसारी बीघा गांव निवासी कुदुस संसारी के पुत्र इमरान अंसारी भागने में सफल रहा ।उक्त दोनों का मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है।जबकि इमरान अंसारी का मोबाइल भागने के क्रम में मोबाइल गिर गया जिसे पुलिस ने बरामद कर ली है।
इधर पिकअप वाहन में जांच करने पर 16 पशु थे , जिनका क्रूरता पूर्वक मुंह ,पैर सहित शरीर के अन्य अंग को रस्सी से बंधे हुए था, जिसमें 8 गाय, 4 बछड़ा और 4 बैल शामिल हैं। इधर थाना केस कांड संख्या 91/24 तथा झारखंड प्रतिबंधित एनिमल एक्ट के तहत चालक भीम कुमार पासवान एवं उमेश पासवान ,तथा तस्करी के मुख्य सरगना जो फरार हो गया इमरान अंसारी तथा पिकअप वाहन के मालिक पर मामला दर्ज करते हुए वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress