0 0
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न में 1179 आवेदन प्राप्त - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 24 Second

विकास कुमार
मेरल : प्रखंड मुख्यालय के मेराल पूर्वी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मुख्यालय भवन में किया गया। इसकी शुरुआत प्रमुख दीपमाला कुमारी मुखिया राम सागर महतो, डॉ अनिल कुमार साह, डॉ कुमार शशांक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. लालमोहन ने किया। मौके पर प्रमुख दीप माला कुमारी एवं मुखिया रामसागर महतो ने मेराल पूर्वी के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों के छः गर्भवती महिलाओं का गोदभराई तथा छः माह के उम्र के बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया गया। शिविर में 225 सखी मंडल के बीच 38 लाख 25 हजार रुपए का डमी चेक महिला समूह के सदस्यों के बीच प्रमुख एवं मुखिया के हाथों दिया गया। शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने आवेदन दिया। इस कार्यक्रम में राशन कार्ड ,सर्वजन पेंशन, जाति, निवास ,ऑनलाइन ,आधार कार्ड, मईयां सम्मान योजना, शौचालय,अबुआ आवास सहित 1179 आवेदन प्राप्त हुआ। इसमें सर्वाधिक 841 आवेदन अबुआ आवास का प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी यशवंत नायक,बीडीओ जागो महतो,नाजीर सुनील कुमार, उर्दू टंकण रिजवान अख्तर, सीआई बिंदेश्वरी कुमार, आशुतोष झा, राहुल कुमार, संजय गुप्ता, विनोद चौधरी,शमीला बीबी, विनेश कुमार मेहता, रहीमुद्दीन अंसारी, देवब्रत, भोलाराम ,सोबरन महतो, सुनील कुमार, राजकुमार महतो, रामकुमार महतो, पंचायत सेवक परमानंद पाठक, रामनाथ चौधरी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress