0 0
जिस सीट पर भाजपा विधायक, वहां परिवर्तन करेगी जनता – धीरज* - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 24 Second
*जिस सीट पर भाजपा विधायक, वहां परिवर्तन करेगी जनता – धीरज*



झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहां की झारखंड के जिस विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक काबिज है वहां जनता परिवर्तन करने का मिजाज बना चुकी है। धार्मिक धुर्वीकरण और हिंदू मुसलमान के आधार पर लोगों को वरगलाकर चुनाव जीतने वाले ज्यादातर भाजपा विधायक अपने क्षेत्र में निष्क्रिय रहे हैं। मोदी और पार्टी के नाम पर चुनाव जीतकर तो विधानसभा पहुंच गए परंतु पूरे कार्यकाल में जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं रहा। क्षेत्र की समस्याओं का निदान तो दूर ज्यादातर भाजपा विधायकों ने विधायक कोटे की राशि का भी दुरुपयोग कर सिर्फ निजी हित साधने का काम किया है। उन्हें इस बात का भ्रम हो गया है कि जनता पार्टी और उनके बड़े नेताओं के नाम पर उन्हें वोट दे देगी।

झारखंड विधानसभा में पारित 1932 का खतियान, पिछड़ी जाति के लिए 27% आरक्षण एवं आदिवासियों के लिए पारित सरना धर्म कोड पर किसी भाजपा विधायक या सांसदों ने केंद्र सरकार को आगाह करने का काम नहीं किया। यहां तक की झारखंड के 8 लाख लाभुकों का बकाया प्रधानमंत्री आवास का पैसा, रॉयल्टी का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए मांगने की हिम्मत भी किसी ने नहीं दिखाई। चुनाव में टिकट कटने के डर से भाजपा के विधायक और सांसदों ने झारखंड की जनता के अहित पर भी चुप्पी साधे रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ कर दिया, 200 यूनिट तक बिजली बिल एवं बकाया बिल भी माफ कर दिया, यूनिवर्सल पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना एवं मईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है तो भाजपा के लोगों को पेट में दर्द हो रहा है और ऐसे कल्याणकारी योजना को बंद करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल करवा दे रहे हैं। भाजपा के विधायक जनहित में खुद कुछ नहीं करते बल्कि राज्य सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी कामों को भी रोकने का भरपूर प्रयास करवाते रहते हैं। जिसे राज्य की जनता बखूबी देख रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता भाजपा विजेता सीटों पर परिवर्तन कर जनहित के काम करने वाली जनप्रतिनिधि को चुनेगी।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress