5 लाख का इनामी उग्रवादी देख रहा था फुटबॉल मैच, पुलिस ने बीच मैच में धर दबोचा

Read Time:2 Minute, 46 Second

5 लाख का इनामी उग्रवादी देख रहा था फुटबॉल मैच, पुलिस ने बीच मैच में धर दबोचा

लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने जेजेएमपी संगठन के पांच लाख रुपए के इनामी कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिवराज सिंह पिता केश्वरी सिंह कई जघन्य कांडों का वांछित है.

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि वह अपने दस्ते के साथ लातेहार क्षेत्र में एक्टीव है. 17 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को ग्राम दुबियाही के फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल का मैच देखते हुए देखा गया है. सूचना मिलने के बाद सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. दल ने दुबियाही गांव के फुटबॉल ग्राउंड में गुप्त तरीके से रेकी कर छापामारी किया गया और सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी पर कई संगीन अपराध से जुड़े होने के आरोप

पुलिस ने जब गिरफ्तार उग्रवादी शिवराज सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से दो मोबाइल बरामद किया. पुलिस ने बताया कि शिवराज सिंह जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का प्रमुख सदस्य रहा है. उसके द्वारा लातेहार जिला के लातेहार, हेरहंज, छिपादोहर और गारू थाना में कई कांड और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के कुल 13 कांड दर्ज है.

पहले भी जा चुका है जेल

उग्रवादी शिवराज सिंह इससे पहले भी दो बार जेल जा चुका है. वह लातेहार जिला के संवेदक और कंपनी से लेवी मांगता था और शूटिंग में माहिर है. पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पेशका में मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी
Next post जायंट्स इंटरनेशनल सप्ताह के अंतर्गत चलने वाले सेवा सप्ताह के तहत जायँट्स ग्रुप ऑफ़ श्री वंशीधर नगर के द्वारा दिनांक 20 सितम्बर2024  को वृद्धाश्रम  में बुजुर्गों के बीच में बिस्किट मिक्सर ब्रेड सेव केला का वितरण किया गया