0 0
12 वर्ष के बच्चों के लिये कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 27 Second

श्री बंशीधर नगर :- अनुमंडल अस्पताल परिसर में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव सह राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर 12 वर्ष के बच्चों के लिये कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया.अभियान का शुभारंभ श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, सीडीपीओ रीना साहू, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे एवं विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे ने दीप जलाकर किया. उस मौके पर पहला टीका मध्य विद्यालय जंगीपुर की छात्रा रिमझिम कुमारी को लगाया गया.
उस मौके पर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण जरूरी है. उन्होंने 12 वर्ष के बच्चों से शीघ्र ही कोरोना का टीका लगवाने की अपील की.
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि चीन में कोरोना का तीसरा लहर तेजी से फैल रहा है.आगामी लहर को रोकने के लिये केंद्र सरकार पूरी तरह से तत्पर है. संभावित लहर की आशंका को देखते हुये सरकार ने आज से 12 वर्ष के बच्चों के लिये भी टीकाकरण शुरू किया है.उन्होंने कहा कि देश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है तो इसके पीछे टीकाकरण का कमाल है. खुशी की बात है कि देश में लगभग 80 प्रतिशत लोग कोरोना का टीका ले लिया हैं.अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी से निपटने में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों का अतुलनीय योगदान रहा है.जिसे भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने सभी अनुमंडल वासियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से गढ़वा जिले को झारखंड के टॉप फाइव में स्थान बनाने के लिये टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने की अपील की.उस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, सीडीपीओ रीना साहू, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे,अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी ने भी उपस्थित लोगों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की.उस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन बिपेश राज तमांग ने किया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहिया व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress