झामुमो ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
Read Time:2 Minute, 12 Second


गढ़वा : गढ़वा जिला झामुमो के तत्वधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर शुक्रवार को शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुण्डा स्मारक पार्क में स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मौके पर झामुमो नेताओं ने बिरसा मुण्डा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखण्ड राज्य के उलिहातु गांव में हुआ था। ये आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेता थे। बिरसा मुण्डा का जीवन आदिवासी समाज का उत्पीड़न एवं कठिनाइयों के खिलाफ संघर्ष का प्रतिक है। इन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान (विद्रोह) किया। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं। वे धरती आबा के नाम से भी जाने जाते हैं। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, शांति देवी, शंभु चन्द्रवंशी, कबुतरी देवी, छोटू सिंह, रामसागर उरांव, दशरथ प्रसाद, आशीष गुप्ता, फुजैल अहमद, संजीव भुईयां, बाबर खां, बबलू अहमद, संजय सिंह, राजेश प्रसाद गुप्ता, सितारूद्दीन खां, जितेन्द्र चौधरी, अख्तर अंसारी, दिनेश, डॉ नसीम अंसारी, धर्मदेव ऋषि, नवीन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating