0 0
Share
Read Time:2 Minute, 12 Second
झामुमो ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती


गढ़वा : गढ़वा जिला झामुमो के तत्वधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।  बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर शुक्रवार को शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुण्डा स्मारक पार्क में स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
          मौके पर झामुमो नेताओं ने  बिरसा मुण्डा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखण्ड राज्य के उलिहातु गांव में हुआ था। ये आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख नेता थे। बिरसा मुण्डा का जीवन आदिवासी समाज का उत्पीड़न एवं कठिनाइयों के खिलाफ संघर्ष का प्रतिक है। इन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान (विद्रोह) किया। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं। वे धरती आबा के नाम से भी जाने जाते हैं। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, शांति देवी, शंभु चन्द्रवंशी, कबुतरी देवी, छोटू सिंह, रामसागर उरांव, दशरथ प्रसाद, आशीष गुप्ता, फुजैल अहमद, संजीव भुईयां, बाबर खां, बबलू अहमद, संजय सिंह, राजेश प्रसाद गुप्ता, सितारूद्दीन खां, जितेन्द्र चौधरी, अख्तर अंसारी, दिनेश, डॉ नसीम अंसारी, धर्मदेव ऋषि, नवीन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग  उपस्थित थे।

 170 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *