कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार के लिए जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी
Read Time:2 Minute, 3 Second



——————-
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी में काम करने के लिए विभिन्न पदों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। गढ़वा जिला मुख्यालय के जिला परिषद मार्केट स्थित संस्था के जिला कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में आये अभ्यर्थियों ने अपना साक्षात्कार दिया।
बता दें कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी एक ऐसी संस्था है जो महिला सशक्तिकरण, गरीब कन्याओं की शादी सहित कई सामाजिक कार्यों को करती है। झारखंड सहित देश के कई राज्यों में संस्था बखूबी काम कर रही है।
संस्था के सचिव विकास माली ने बताया कि संस्था को अच्छी तरह चलाने के लिए जिला प्रबंधक, प्रखंड प्रबंधक , वार्ड सर्वेयर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि विभिन्न पदों पर कुशल व्यक्तियों की आवश्यकता है जिसको लेकर साक्षात्कार का यह आयोजन किया जा रहा है। जो लोग साक्षात्कार में पास होंगे उनको जॉइनिंग कराया जाएगा। 19 फरवरी तक ट्रेनिंग पीरियड में रखा जाएगा। जो लोग ठीक से काम करेंगे उनको 19 फरवरी के बाद परमानेंट जॉइनिंग कराया जाएगा।
मौके पर सचिव विकास माली के अलावे अयूब खान उर्फ बबन , रंजीत, टिंकू पांडेय आदि संस्था के पदाधिकारीगण मौजूद थे।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating