दिव्यांगों के बीच किया गया कंबल वितरण
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड दिव्यांग संघ उपाध्यक्ष सुदामा राम के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी के उपस्थित में बुधवार को दिव्यांगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया गया।
इस दौरान विशुनपुरा पंचायत में लगभग दर्जन दिव्यांग लोगों को कम्बल मुहैया कराया गया है। जिसे पाकर दिव्यांग लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी.
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। उनलोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी की जिम्मेवारी है.
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सुधीर सिंह, अमहर पंचायत बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी,अंचल प्रधान सहायक अमल कुमार सिंह, दिवाकर शुक्ला एवं वार्ड सदस्य रमेश दास इत्यादि लोग उपस्थित थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating