गिरिडीह से लापता नाबालिग का शव बरामद, इलाके में सनसनी
गिरिडीह से लापता नाबालिग का शव बरामद, इलाके में सनसनी
रिपोर्ट देवानंद कुमार शर्मा
गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र से लापता हुई एक 17 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नाबालिग 27 जनवरी को अपने घर से निकली थी और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो 28 जनवरी को उसकी चाची ने देवरी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
लगातार खोजबीन के बावजूद लड़की का कोई अता-पता नहीं चला, लेकिन तीन फरवरी को देवघर जिला अंतर्गत कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव के पास नैयाडीह स्थित झाड़ियों से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर शव की पहचान देवरी के पूर्वी क्षेत्र से लापता नाबालिग के रूप में हुई।
इस घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भय और आक्रोश में हैं तथा घटना के पीछे की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल, इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating