संस्कार कैसा होना चाहिए यह हमें रामायण सिखाती है : राजकुमारी देवी
कांडी | सतबहिनी झरना तीर्थ से इन दिनों भक्ति की धारा प्रवाहित हो रही है। जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो रहा है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में श्रीराम चरित मानस महायज्ञ का लगातार 25वां अधिवेशन सह मानस महायज्ञ की रजत जयंती समारोह प्रगति पर है। यज्ञ मंडप से वैदिक मंत्र गूंज रहे हैं। वहीं बगल की कुटिया से संगीतमय शैली में मानस की दोहे व चौपाइयों का सस्वर वाचन हो रहा है। इधर प्रतिदिन दोपहर से शाम तक चल रहे ज्ञान यज्ञ से श्रीराम चरित मानस व श्रीमद् भागवत महापुराण के प्रसंगों का संगीतमय प्रवचन चल रहा है। चौथे दिन के प्रवचन सत्र में बक्सर के पं. रोहित तिवारी, गुप्त काशी के आचार्य सौरभ भारद्वाज, चित्रकूट की राजकुमारी देवी, अयोध्या के आचार्य अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य व विद्या कुंड श्रीराम धाम अयोध्या के ही श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर महंत श्री प्रेमशंकर दास जी महाराज के द्वारा मानस व श्रीमद् भागवत महापुराण समेत वेदों, पुराणों व उपनिषदों के विभिन्न आख्यानों की सुमधुर शैली में व्याख्या की जा रही है। चौथे सत्र में राजकुमारी देवी ने महर्षि विश्वामित्र के द्वारा यज्ञों की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम लक्ष्मण के मांगे जाने के प्रसंग की करुण व्याख्या की। कहा कि कर्म ही इंसान को महान बनाता है। सभी आज अभिनय करते हैं। लेकिन वास्तव में अपनापन नहीं है। भाई भाई में अनबन, पिता पुत्र में मतभेद है। भाई कैसा होना चाहिए।
पिता पुत्र में संबंध कैसा होना चाहिए। संस्कार कैसा होना चाहिए। संस्कार कैसा होना चाहिए यह हमें रामायण सिखाती है।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating