जसपुरिया बी. एड. कॉलेज में 5 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
रांची- जसपुरिया बी. एड. कॉलेज में 5 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस एफ डी पी का पहला दिन दो सत्रों में आयोजित की गयी। पहले सत्र में शुभारंभ सत्र के साथ शुरुआत हुई, इस सत्र का आयोजन सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलपति एवं कुलसचिव के online उपस्थिति में कॉलेज के अध्यक्ष श्री जैलेन्द्र कुमार एवं प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर किया।
इस संकाय विकास कार्यक्रम का मुख्य विषय भारतीय ज्ञान के विकास में शिक्षक शिक्षा की भूमिका है। यह कार्यक्रम कुल पांच उप-विषयों के आधार पर अलग अलग पांच दिनों में भारत के कुल 4 राज्यों से 5 संसाधन सेवियों के विद्वतापूर्ण विचारों को संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों के शामिल संकाय सदस्यों को ज्ञानवर्धन करेगा। यह विषय भारत के अमृत काल में भारतीय ज्ञान परंपरा के विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा। आज के साधन सेवी डॉ किरण कुमारी ने राष्ट्रीय एकता एवं विश्व शांति के लिए शिक्षा विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें online माध्यम से लगभग 500 संकाय सदस्यों सहित जसपुरिया बी. एड. कॉलेज के 25 संकाय सदस्य एवं लगभग 300 प्रशिक्षणार्थिओं ने परिसर मे उपस्थिति होकर विद्वानों के ज्ञान का लाभ उठाया। यह कार्यक्रम नियमित रूप से 22 फरवरी 2025 तक संचालित रहेगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के शैक्षणिक समन्वयक प्रवीण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन मंच संचालन डॉ कुमारी प्रियंका शर्मा एवं संयोजन सरिता कुमारी ने किया।
इसके सफल संचालन में सहायक प्राध्यापक सजीब कुमार प्रभा हेनरी, पूजा कुमारी, विभा कुमारी रंचन कुमारी, दिवाकर कुमार, रीमा उपासना कछप डॉ राजकिशोर पाठक आदि ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन में महफूज अंसारी, रश्मि कुमारी, मनोहर सिंह, काजल गोस्वामी, आशा देवी एवं सभी लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating