0 0
पेपर लीक के अफवाह फैलाने को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने जारी किया कंट्रोल नंबर - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 37 Second



दयानंद यादव ( सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड)


जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गढ़वा जिला में पूरी सतर्कता के साथ संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया में कुछ अफवाह फैलाने का मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है, साईबर सेल एवं प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा जाँच कर कार्रवाई की गई है।
जैक से प्राप्त प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका को कोषागार एवं संबंधित बैंक के बज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। बज्रगृह में 24*7 CCTV सहित सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त रहते हैं। परीक्षा की तिथि को निर्धारित विषय का प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका गश्तीदल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विडियोग्राफी/CCTV कैमरा की निगरानी में केन्द्राधीक्षक को उपलब्ध कराया जाता है। पुनः परीक्षा समाप्ति के उपरांत गश्तीदल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका कोषागार, गढ़वा के बज्रगृह में सुरक्षित रखा जाता है। जैक के पदाधिकारी/कर्मी सुरक्षा के साथ ले जाते है।

उपायुक्त श्री जमुआर ने बताया कि गढ़वा जिला में साईबर सेल नियमित रूप से कार्यशील है, सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। साईबर सेल गढ़वा के कंट्रोल रूम का संपर्क नम्बर 7643984021 है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का अफवाह फैलाना एक संगीन अपराध है, आरोपी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही झारखण्ड अधिविद्य परीक्षा नियमावली में निहित प्रावधान के तहत भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने गढ़वा जिला के सभी आमजनों से अपील किया है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का अफवाह न फैलाएँ, और यदि किसी भी प्रकार के अफवाह या अन्य जानकारी प्राप्त हो तो उसे सोशल मीडिया पर शेयर न करे। सोशल मीडिया में इस तरह की भ्रांतियां उजागर होने पर साईबर सेल गढ़वा द्वारा तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलेवासियों से अपील है कि संज्ञान में आने पर जिला नियंत्रण कक्ष, पुलिस/प्रशासनिक पदाधिकारी को अविलंब सूचित कर जिम्मेवार नागरिक के कर्तव्य को निभाएँ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress