महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विभिन्न जगहों पर हुआ मेला का आयोजन


पांडू प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट
पाण्डु । प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न जगहों पे महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला का आयोजन हुआ तो वहीं अहले सुबह से शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी. क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. इस दौरान पांडू प्रखंड के भटवलिया में बांकी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर एवं हिसरा के माॅं काली मंदिर एवं पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर के समीप भव्य मेला का आयोजन हुआ. शिव भक्तों ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
वहीं इस अवसर पर भटवलिया शिव मंदिर के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी व्यास सुरेन्द्र साहनी ने अपने म्यूजिशियन टीम के साथ गीत-संगीत से शामा बांधा. इस मौके पर आयोजन समिति के मनोनीत अध्यक्ष सचिदानंद शुक्ला, पंचायत के मुखिया मदन राम, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पंसस प्रतिनिधि संतोष कुमार, समाजसेवी उपेन्द्र सिंह, समाजसेवी अजय बैठा, भोला पाण्डे, सत्यनारायण सिंह, अरविन्द विश्वकर्मा, सुरेन्द्र राम,अभीषेक विश्वकर्मा,सत्यनारायण सिंह,अनीस भारती रिशु भारती, महेश राम, विनोद राम, उपेन्द्र राम, सुनील शुक्ला, उपेन्द्र मेहता, सहित अन्य कई सम्मानित लोग मौजूद रहे. वहीं मेला में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया. साथ हीं बताते चलें कि मेले में किसी प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन न हो इसके लिए पाण्डु पुलिस अपने दल-बल के साथ मेला के अंतिम समय तक मौके पर हीं तैनात थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating