0 0
मईया सम्मान योजना हेमंत सरकार से चालाकी पड़ी भारी! 3900 महिलाओं को झटका, मंईयां सम्मान योजना से हटाया गया नाम - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 22 Second



संवाददाता दयानंद यादव ( सब न्यूज़ कॉर्डिनेटर हेड)


झारखंड की 3906 महिलाओं का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से हटा दिया गया है। निर्धारित मानक पर खरा नहीं उतरने के कारण जिला प्रशासन ने उनका नाम सूची से हटाया है। जिन महिलाओं के नाम कटे हैं उनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं जनप्रतिनिधि हैं या इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं।

गढ़वा में 3,906 महिलाओं का हटाया गया नाम

मानक के अनुरूप खरा नहीं उतर रही थीं महिलायें



बताया जा रहा है कि सूची से ऐसे लाभुकों का नाम काटा गया है जिनके परिवार के सदस्य स्थायी या अस्थायी तौर पर सरकारी सेवा में हैं, जनप्रतिनिधि है या इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं।

प्रशासन को मिली थी फर्जी लभुकों की जानकारी

मालूम हो कि मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभुकों के होने की जानकारी लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी।

इस मामले में उपायुक्त शेखर जमुआर ने फर्जी लाभुकों, एक ही बैंक खाते में तीन से अधिक लाभुकों की राशि भेजे जाने की जानकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दिया गया था।
साथ ही पदाधिकारियों को लाभुकों की जांच करने को कहा गया था। डीसी के आदेश पर जिले में प्रखंडस्तर पर जांच कराई गई थी।

जांच में 3906 महिलाओं का नाम मानक के अनुरूप नहीं पाया गया तथा उनका नाम हटा दिया गया है। टाइम्स न्यूज रांची।

सबसे अधिक गढ़वा प्रखंड में 800 महिलाओं का नाम हटा

मंईयां सम्मान योजना की सूची से सबसे अधिक गढ़वा प्रखंड की 800 महिलाओं का नाम हटाया गया है। जबकि गढ़वा नगर परिषद की 551 महिलाओं का नाम काटा गया है।

इसी प्रकार कांडी प्रखंड की 358, रमना की 322, मेराल की 295 महिलाओं का नाम सूची से हटाया गया है। इसी प्रकार डंडाा प्रखंड के 71, डंडई प्रखंड के 148, मझिआंव प्रखंड के 42 और बरडीहा प्रखंड के 55 महिलाओं का नाम हटाया गया है।

वहीं, रंका प्रखंड के 181, चिनियां प्रखंड के 53, रमकंडा प्रखंड के 67, भंडरिया प्रखंड के 156, बड़गढ़ प्रखंड के 95, विशुनपुरा प्रखंड के 79, श्री बंशीधर नगर प्रखंड के 51, भवनाथपुर प्रखंड के 92, केतार प्रख्ंड के 168, खरौंधी प्रखंड के 70, धुरकी प्रखंड के 49, सगमा प्रखंड के 153, मझिआंव नप के 17 तथा श्री बंशीधर नगर पंचायत के 33 महिलाओ का नाम सूची से हटाया गया है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress