सेंट्रल बैंक सगमा में चोरी का प्रयास विफल,बगल के पान गुमटी से उड़ाया एक हजार रुपए लोगो में दहशत ।
सगमा:प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट………
सगमा:सेंट्रल बैंक सगमा में रोशनदान तोड़ कर घुसा चोर असफल रहने पर बगल के पान गुमटी से उड़ाया एक हजार रुपए ।विदित हो की प्रखंड मुख्यालय सगमा में धुरकी मुख्यपथ तथा सगमा बीरबल मुख्यपथ के तिराहे के पास सगमा सेंट्रल बैंक सखा कार्यालय अवस्थित है बैंक सखा के बगल में कई दुकान संचालित होता है इसी एक दुकान में मकान मालिक का दुकान है दुकान के मालिक सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो देखा की बीरबल रोड की तरफ लगा रोशन दान टूटा हुआ है इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से बैंक कर्मियों को दिया गया इसकी सूचना पर पहुंचे सखा प्रबंधक रविशंकर कुमार ने देखा की बैंक का रोशनदान टूटा हुआ है उन्होंने इसकी सूचना धुरकी थाना के साथ पुलिस उपाधीक्षक को भी दिया गया सूचना का संज्ञान लेते हुए गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय अपने दल बाल के साथ सगमा पहुंचकर निरीक्षण किया बैंक में लगे सीसी कैमरा को खंगालने पर देखा गया की एक चोर रोशन दानी से बैंक के अंदर प्रवेश किया है
मगर बैंक के अंदर लगे अन्य ताला को चोर खोलने में नाकामयाब रहा इस कारण कोई नुकसान नहीं हो सका है मगर चोर के द्वारा जाते जाते बगल के पान गुमटी का ताला तोड़कर एक हजार रुपया निकलकर लेते गया ।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया की सीसी कैमरा से मिली फुटेज के आधार पर चोर का पता लागया जा रहा है बहुत जल्द चोर पुलिस को गिरफ्त में होगा इस मौके पर पहुंचे श्री बंसीधर नगर के डी एस पी सत्येंद्र नारायण सिंह गढ़वा डी एस पी नीरज कुमार धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के साथ भी बैंक कर्मी उपस्थित थे इस घटना के बाद ग्राहकों में भय देखा जा रहा है जबकि इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating