छतरपुर से मनोहर यादव की रिपोर्ट
पलामू। जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत कउवल पंचायत स्थित कर्पूरी मैदान में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ व धार्मिक उत्साह के साथ कउवल महायज्ञ कमेटी के नेतृत्व में यह पावन कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से भाग लिया। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद यह कलश यात्रा छतरपुर के नगर से गुजरती हुई मानदेय नदी के तट पर पहुंची। जहां वैदिक अनुष्ठान के साथ भक्तों ने पवित्र जल भरा। धार्मिक वातावरण में गूंजते भजनों और जयघोष के बीच श्रद्धालु भक्तों ने जलभराई की रस्म पूरी की। इसके बाद यात्रा छतरपुर के विभिन्न विभिन्न मंदिर और बाजार होते हुए पुनः कवउल कर्पूरी मैदान स्थित यज्ञ शाला परिसर में आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। वही महायज्ञ समिति उपाध्यक्ष अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि इस अवसर पर यज्ञधीश प्रेममूर्ति कृष्णकांत दास जी महाराज और यज्ञचार्य ज्ञानप्रकाश मिश्रा जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन संध्या 7 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। और यह महायज्ञ सात दिवसीय होगा। महायज्ञ के आयोजकों ने बताया 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। जहां झूला, ब्रेक डांस, सर्कस समेत कई तरह की मनोरंजन के साधन के साथ साथ श्रद्धालु आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। मौके पर पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार, पूर्व प्रमुख फंटूश जयसवाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार गुप्ता, सोनू सिंह, यज्ञ उपाध्यक्ष अरुण कुमार विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी रुपेश कुमार यादव, सचिव रामरूप यादव, कोषाध्यक्ष कामाख्या विश्वकर्मा, कार्यकारिणी महासचिव डॉक्टर दिनेश प्रजापति, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया राजेंद्र राम, अमित विश्वकर्मा, संरक्षक योगेंद्र विश्वकर्मा, आलोक ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुरक्षा वाहिनी सदस्य संदेश कुमार यादव, सरोज यादव समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
37 total views, 3 views today