कमलापुरी वैश्य समाज का मासिक बैठक आयोजित


बंशीधर नगर। कमलापुरी वैश्य समाज नगर उंटारी इकाई के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी व संरक्षक की मासिक बैठक अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रसाद के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में कई तरह के विन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य झारखंड प्रदेश का प्रदेश महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए नगर उंटारी इकाई के लोगों को तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की गई।
और साथ ही कमलापुरी वैश्य समाज, नगर उंटारी इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मिलन समारोह के आयोजन की तैयारियों चर्चा की गई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह 13 मार्च दिन गुरुवार को आयोजित होगा. कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. यह निर्णय भी लिया गया कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता जवाहर प्रसाद ने की, बैठक मे समाज के प्रदेश संयोजक ह्रदयानंद कमलापुरी, नगर उंटारी इकाई के संरक्षक मंदीप प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, गोपाल प्रसाद, सचिव प्रमोद प्रसाद, उपाध्यक्ष उमाशंकर कमलापुरी, अरविंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, राजीव कमलापुरी, कार्यकारिणी सदस्य राम जी प्रसाद, अक्षयवर प्रसाद, राहुल कुमार, पियुष कुमार, रमेश प्रसाद, संजय प्रसाद, राजेश कुमार, मनीष कमलापुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे, सभी लोगों ने एकमत होकर इस आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating