जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विकास कुमार
मेराल : आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र लातदाग में शुक्रवार को जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरोग्य भारती के प्रांतीय आरोग्य मित्र प्रशिक्षण प्रमुख मनोरंजन कुमार सिंह डॉक्टर कुमार शशांक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कैंप का आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराना है। डॉ. कुमार शशांक ने कहा कि इस तरह का कैंप का आयोजन कर जन जन तक मरीजों को दवा उपलब्ध कराना। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। महीने की हर 21 तारीख को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन कर लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त में दवा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए इस तरह के कैंप का आयोजन कर गंभीर बीमारी का भी सैंपल जांच कर रिपोर्ट आने के बाद उनकी दवा शुरू किया जाता हैं। शिविर में टीवी मरीज शुगर, हार्ट ,बीपी, गर्भवती महिलाएं आदि बीमारी के मरीजों का जांच किया गया। उपस्थित लोगों ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र होने से काफी सहूलियत होती है डॉक्टर द्वारा हम लोगों का हमेशा स्वास्थ्य जांच कर दवा दिया जाता है। आयोजित शिविर में एएनएम रश्मि रंजन, मुखिया बेबी देवी, उप मुखिया, स्वास्थ्य सहिया पूनम देवी, संध्या देवी, कविता देवी, अमरावती देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, संजू देवी, प्रिंस कुमार, रोशन कुमार आदि लोगों ने शिविर में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
धनंजय चौधरी ने बैठक में मूर्ति निर्माण का पूरा खर्च देने की घोषणा
विकास कुमार मेराल। शिव मंदिर परिसर मुड़ल टोला मेराल के प्रांगण में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को...
सुजीत सिंघानिया बने गोंदा दुर्गा पूजा समिति के दोबारा अध्यक्ष
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के गोंदा में देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार...
हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने विनय चौधरी
विकास कुमार मेराल । दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को हासनदाग देवी धाम...
ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट मेराल में ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु ब्लॉक कॉलोनी...
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम खुला
विकास कुमार मेराल : ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम खुला। सोमवार को बस स्टैंड स्थित 28 नंबर पिलर के पास...
Average Rating