0 0
रमना में आभूषण दुकान में चोरी की घटना का मामला दर्ज - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 5 Second



दुकानदार ने 35 लाख से अधिक राशि चोरी का दर्ज कराया मामला

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना।  रमना के एक आभूषण सह वर्तन दुकान में बुधवार को अज्ञात अपराधियों के द्वारा किए गए चोरी के मामले में गुरुवार को रमना थाना पुलिस ने दुकानदार विकास कुमार सोनी आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है| दर्ज किए गए मामले के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की देर रात्री दुकान का सटर तोड़ कर करीब 35 लाख 5 हजार रुपए की संपत्ति की चोरी कर लिया गया है| जिसमे नगद राशि सहित सोना और चांदी के जेवर भी शामिल है| विकाश के मुताबिक  चांदी के नया जेवर 32 किलोग्राम मूल्य 16 लाख, चांदी के पुराना दरब 1 किलो 2•50 ग्राम मूल्य 55 हजार, सोना का नया जेवर दो सौ ग्राम 13 लाख, सोना के पुराना जेवर 15 ग्राम 1 लाख तथा 4 लाख 50 हजार रुपए नगद चोरी का मामला दर्ज कराया है| इधर इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद स्थानिए व्यपारी सहमे हुए हैं| चोरी की इस घटना के उदभेदन को लेकर रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के दिशा निर्देश  लगातार संदिग्ध ठिकानो पर दबिस बनाए हुए हैं| साथ ही अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है| हलांकि  पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है ताकि अनुसंधान प्रभावित नही हो।


रमना में हुई चोरी ने राजनीति पारा चढ़ाया

आभूषण सह वर्तन दुकान मेंकरीब 35 लाख रुपए की चोरी ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक पर को चढ़ा दिया है| विधायक अनंत प्रताप देव ने  इस घटना के तत्काल उद्वेदन एवं दोषियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय से कहा है वही पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा है कि पहले नगर अब रमना और व्यवसाय की दुकान में चोरी है दर्शाता है हेमंत जी के राज में व्यवसायी सुरक्षित नहीं है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress