भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने स्थानीय युवाओं के भविष्य को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना
Read Time:2 Minute, 51 Second

उन्होंने कहा कि झारखंड में खनीज संपदा होने से अमीर राज्य कहा जाता है लेकिन झामुमो सरकार में गरीबी झारखंड के कोख में पलने लगी है झारखंड के युवाओं को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है कुछ विभागों में अगर थोड़ी बहाली होती है तो उसमें बाहर (दुसरे राज्यों) से आकर लोग नौकरी ले लेते हैं इससे झारखंड के युवाओं में काफी निराशा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार 10 साल के लिए पुरी तरह से झारखंडी युवाओं के लिए सुरक्षित करें। जिससे झारखंड के युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि जिस राज्य का युवा रोजगार के लिए भटकते रहेगा वह राज्य कभी तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए झारखंड को 10 साल के लिए झारखंड के युवाओं के लिए सुरक्षित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं विधानसभा सदन के नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विकास तिवारी युवा मोर्चा गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान राम उनय तिवारी अशोक विश्वकर्मा लव ठाकुर सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating