ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट
भारतीय संविधान के रचईता परमपुज्य बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के 134 वीं जयंती के अवसर पर पिपरी कला पंचायत भवन के पास डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह पिपरी कला मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान के अध्यक्षता में माल्यार्पण एवं पूजन किया गया.
कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा महान कानूनविद, अर्थशास्त्री, दार्शनिक, व भारतीय संविधान के निर्माता सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति के प्रणेता, ज्ञान के प्रतिक भारत रत्न परमपुज्य बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के 134 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें शत् शत् नमन करते हुए याद किया गया.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और एक ऐसे संविधान की रचना की, जो सभी को समानता और स्वतंत्रता प्रदान करता है.उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अमूल्य हैं।
मौके पर भाजपा नेता कृष्णा विश्वकर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष इंद्रजीत ठाकुर, मण्डल मंत्री सह पिपरी कला पूर्व मुखिया दिनेश चंद्रवंशी, बिसूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता शैलेन्द्र प्रताप देव,प्रखण्ड उप प्रमुख प्रतिनिधि सह पिपरी कला भाजपा पंचायत संयोजक अजय पाल,भाजयुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामलखन मेहता,अमहर पंचायत संयोजक अनिरुद्ध मेहता,भाजपा नेता जवाहर सिंह, मिडिया प्रभारी विकाश चंद्रवंशी,भाजपा नेता मंदीप मेहता,भाजपा नेता अजित चंद्रवंशी अम्बेडकरवादी नेता कमलेश राम,अरबिंद राम, संतोष रवि,दूधनाथ रवि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।