विकास कुमार कि रिपोर्ट
मेराल प्रखंड के बौराहा गांव में आगामी 27 अप्रैल से बीपीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि टूर्नामेंट में कल 32 टीम में भाग लेगी विजेता टीम को 71 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 41000 एवं ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए ₹3500 प्रवेश शुल्क रखा गया है। सभी प्रतिभागी टीम को 25 अप्रैल तक अपना निर्धारित शुल्क कमेटी को जमा करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए असरेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सके। बीपीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया जाएगा।
