कलश स्थापना को लेकर निकलेगा शोभा यात्रा

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में बुधवार को मंदिर निर्माण समिति एवं ग्रामीणों की बैठक सुदर्शन बियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शनिवार को मंदिर के गुंबद पर कलशा स्थापित करने, मंदिर के छत पर दरवाजा लगाने, दानदाताओं का नाम बोर्ड पर अंकित करने, वन पट्टा भूमि का सीमांकन कराने, गंगा तालाब छठ घाट स्थित वट वृक्ष के समक्ष सावित्री पूजा के दिन समुचित व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बियार व सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि गुंबद पर कलशा स्थापना के अवसर पर शोभा यात्रा निकाला जाएगा। शोभा यात्रा श्री हनुमान मंदिर से रवाना होकर ब्लॉक मोड़, प्रजापति टोला,आंगनबाड़ी केन्द्र, थाना गेट, चौपाल होते गोसाईबागी , सामुदायिक भवन, ब्रम्ह स्थान बगौंधा , शिव स्थान एवं एनएच 75 से होते हुए श्री हनुमान मंदिर पहुंच कर समाप्त हो जाएगी उन्होंने बताया कि इस शोभा यात्रा में समिति के सभी सदस्य एवं आसपास के श्रद्धालुगण शामिल होंगे। शोभायात्रा समापन के पश्चात् प्रसाद का वितरण किया जाएगा।बैठक समाप्ति के बाद मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने रमना थाना पुलिस को आवेदन सौंप कर दिसंबर 2024 मैं गंगा तालाब से मंदिर की चोरी गई समरसेबल की बारामती और अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating