अंबेडकर युवा क्लब कबिसा के तत्वावधान में भीम राव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । अंबेडकर युवा क्लब कबिसा के तत्वावधान में बुधवार की शाम संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उद्घाटन जिप अध्यक्ष शांति देवी एवम मुखिया स्वीटी वर्मा ने संयुक्त रूप से बाबा साहब एवम महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने वंचितों को उनका हक एवम अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही समता मूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। मुखिया ने कहा कि शिक्षित हो,संगठित हो और संघर्ष करो के उनके मूलमंत्र को जीवन में उतारकर ही हम बाबा साहब के सपनो को साकार कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान मिशन गायक दुष्यंत कुमार,सतेंद्र राम एवम प्रवेश राम तथा गायिका पूजा नायक शर्मा सहित स्थानीय बाल कलाकारों ने भी बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। सभी कलाकारों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लाल बहादुर राम, अजय राम,संजय राम,बसंत राम विजय राम,प्रभु राम,गोरख राम,बिंदु राम,दीनानाथ राम ,सुजीत राम,सुनील राम,शंकर राम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating