डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने एनसीसी के अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में गुरुवार को एनसीसी की ट्रेनिंग के लिए डाल्टेनगंज से आए एनसीसी के अधिकारी पवन कुमार और गोकुल जी को विद्यालय के मुख्य द्वार पर तिलक चंदन और पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया गया.
तत्पश्चात उक्त अधिकारियों की देख-रेख में कक्षा आठवीं और नवमी के 33 छात्र व 17 छात्राओं को मिलाकर कुल 50 छात्रों का चयन किया गया.इस चयन के लिए सभी छात्रों को फिजिकल मेडिकलऔर मौखिक जांच में शामिल होना पड़ा.
इसके पश्चात अधिकारियों ने सभी बच्चों को एनसीसी के विषय में बताया तथा इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.राष्ट्र सेवा में एनसीसी की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके छात्र कैसे अपना सहभाग करेंगे या करते हैं, इस विषय पर भी सभी बच्चों को बताया गया.
प्राचार्य श्री राजेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह ट्रैनिंग छात्रों के जीवन में अनुशासन व देशभक्ति का भाव स्थापित करेगा.इस ट्रेनिंग से सभी बच्चों का भविष्य सुनहरा व उज्जवल होगा.सभी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने ईमानदारी व लगन से इस ट्रेनिंग को करने की सलाह दी.प्राचार्य ने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष 50 बच्चे इस एनसीसी की यूनिट से ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे.
विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक एनसीसी या स्काउट जैसी कोई ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई थी. लेकिन विद्यालय प्रबंधन और वर्तमान प्राचार्य श्री राजेंद्र सचदेवा के अथक प्रयास से एनसीसी यूनिट की स्थापना हुई और इस सत्र से ही बच्चे अपने ही विद्यालय में एनसीसी की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगे.बच्चों में एनसीसी के आने से खुशी व उत्साह का माहौल देखा गया.
मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्रीओम प्रकाश सिंह जयशंकर तिवारी अनिल कुमार द्विवेदी अरुण कुमार सिंह प्रवीण कुमार पांडे संजय कुमार राय शौकत अली सूरज कुमार सिंह संतोष कुमार गुप्ता लालकमल द्विवेदी ब्रजेंद्र कुमार सिंह सुमन्त धर दुबेआदिउपस्थित रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating