सगमा प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक छोटे राजा और नेता ताहिर अंसारी को किया सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट अरमान खान
श्री बंशीधर नगरः – नगर गढ़ परिसर में सगमा प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने भवनाथपुर विधायक अनन्त प्रताप देव व झामुमो नेता ताहीर अंसारी को पार्टी के 13 वें महाधिवेशन में केंद्रीय समिति सदस्य बनाये जाने पर बाबा बंशीधर की तस्वीर, शॉल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा हमलोगों को जो भी दायित्व मिलेगा, हम ईमानदारी पूर्वक उसका निर्वहन करेंगे। सगमा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने विधायक अनन्त प्रताप देव व ताहिर अंसारी को बधाई देते हुये पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर झामुमो के सगमा प्रखंड अध्यक्ष हरिदास यादव, सचिव गोरख विश्वकर्मा, राहत हुसैन, बसंत पाल, नंदू बैठा, ललन उरांव, राजेश यादव, हीराचंद यादव, गोरख विश्वकर्मा, विजय यादव, राकेश पांडेय, मंगलेश यादव, परमानंद यादव, सुरेंद्र बैठा, मनोज बैठा, जयगोपाल यादव, गणेशी बैठा, सुभाष यादव, हजारी यादव, चंद्रिका यादव, घूरन यादव, बिनोद ठाकुर, अशोक चौबे, लोकेंद्र यादव, अशोक मेहता, अहमद अंसारी, स्वदेशी कुशवाहा, रमेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating