0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

विशुनपुरा प्रखण्ड के पिपरी खुर्द ग्राम में कल अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में विशुनपुरा प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती दीपा कुमारी जी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। तत्पश्चात पिपरी कला की मुखिया श्रीमती सुशीला देवी ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी। क्विज प्रतियोगिता में 4 गाँव की टीम ने हिस्सा लिया इसमें विशुनपुरा की टीम प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर पिपरी कला, तृतीय स्थान पर जतपुरा और चौथे स्थान पर मेजबान पिपरी खुर्द की टीम रही। सभी टीमो को ट्रॉफी दी गई। विशुनपुरा की टीम में प्रिंस कुमार गुप्ता और अभय कुमार रवि, पिपरी कला की टीम से दूधनाथ कुमार रवि और प्रियांशु कुमार, जतपुरा से प्रिन्स कुमार रवि और मोहन राज रवि, पिपरी खुर्द से कंचन कुमारी व नन्दिनी कुमारी ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रमेश कुमार पासवान उर्फ लेखवर्धन बौद्ध थे। तथा आयोजक मण्डल में पिपरी कला पंचायत के पूर्व बीडीसी इंद्रजीत ठाकुर, सीताराम ठाकुर, नागेन्द्र कुमार गुप्ता आदि संयुक्त रूप से थे। मंच व क्विज का संचालन ठाकुर सत्यनारायण विभूति ने किया। स्कोरर पिपरी कला के अम्बेडकरवादी कमलेश जी थे।
इस अवसर पर रामचंद्र राम शिक्षक, विशुनपुरा प्रखण्ड प्रतिनिधि भुवनेश्वर कु रवि, झामुमो सचिव सुदामा राम, शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता, सीताराम प्रजापति, बौद्धाचार्य फेकू ठाकुर, शिक्षक कृष्णा बौद्ध और प्रमुख प्रतिनिधि चन्दन मेहता आदि ने सभा को संबोधित किया।
पिपरी खुर्द की जनता ने क्विज प्रतियोगिता को छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया एवं अपार खुशी जताई एवं बार-बार आयोजित करने की इच्छा जताई।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *