0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

नवनीत कुमार कि रिपोर्ट


लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में   शुक्रवार को संजय कुमार ने मेराल स्थित एक सरकारी शराब दुकान का गोपनीय तरीके से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान देखा कि दुकान के कर्मी ग्राहकों से बोतल पर मुद्रित दर से 10- 20 रुपए अधिक ले रहे हैं, उन्होंने खड़े होकर कर्मियों और ग्राहकों के बीच इस अतिरिक्त शुल्क को लेकर नोक-झोंक और गहमा-गहमी भी सुनी। तत्पश्चात उन्होंने दुकान कर्मियों को अपना परिचय देते हुए उनसे पूछा कि वे अतिरिक्त चार्ज क्यों ले रहे हैं और यह अतिरिक्त राशि कहां जाती है। शराब दुकान पर मौजूद कर्मी पवन कुमार, कृष्ण मुरारी दुबे व छोटू गुप्ता ने बताया कि वे केएस प्लेसमेंट कंपनी की ओर से कार्यरत हैं तथा उक्त राशि वे अपना खर्च निकालने के लिए वसूलते हैं, इस पर उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि उनकी इस करतूत से सरकार का नाम खराब होता है, क्योंकि यह दुकान सरकारी दुकान है। इसलिए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करेंगे। साथ ही संजय कुमार ने कहा कि वे इस औचक जांच का लिखित प्रतिवेदन दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा के साथ उपायुक्त एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों को भी दे रहे हैं।
एसडीओ ने बताया कि उक्त सरकारी शराब दुकान के बाहर शराब दुकान से संबंधित न कोई बैनर या बोर्ड दिखा और न ही कोई मूल्य तालिका मिली।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *