*एसडीएम की औचक जांच में डीलर द्वारा कम राशन देने की पुष्टि, होगी कार्रवाई*
नवनीत कुमार कि रिपोर्ट
*मुद्रित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचते पाये गये सेल्स कर्मी*
गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी ने मेराल प्रखंड के चरका पत्थर पूर्वी के राशन डीलर संजय प्रसाद गुप्ता की राशन दुकान की औचक जांच की। जांच के दौरान राशन वितरण का कार्य किया जा रहा था। जब राशन ले चुके लोगों के थैलों व बोरियों को तौलवाया गया तो 35 की वजह 33 किलो वजन पाया गया। लाभुकों ने बताया कि उन्हें हर बार 35 के स्थान पर 33 किलो ही दिया जाता है, किंतु डर के चलते वे कहीं नहीं बोलते हैं। जब इस पर राशन डीलर संजय प्रसाद गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि हां वे एक दो किलो इसलिए कम देते हैं क्योंकि उनको गोदाम से ही कम वजन का बोरा मिलता है, किंतु राशन डीलर की उक्त बात मौके पर ही झूठी साबित हो गई जब गोदाम से मिले बोरों को वहीं तौलवाया गया तो 50 किलो के बोरे का वजन लगभग 50.5 किलो (बोरा सहित) पाया गया। इस घटतोली के मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए राशन डीलर को फटकार लगाई कि गरीबों के निवाला में सेंध लगाने का मामला क्षमा की परिधि से बाहर है, यह न केवल अनैतिक है बल्कि आपराधिक मामला है। संजय कुमार ने बताया कि डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु अनुशंसा की जा रही है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating