।। श्री बंशीधर नगर:- बिरला ओपन माइंड स्कूल ने अमहर और रोहिल्ला गांव में शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन ।।
ब्यूरो रिपोर्ट अरमान खान//श्री वंशीधर नगर (गढ़वा) : बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की ओर से शुक्रवार को विशुनपुरा प्रखंड के अमहर व रमना प्रखंड के रोहिल्ला गांव में शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के महत्व की विस्तृत जानकारी देकर अपने-अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने के लिए सेवानिवृत शिक्षक हेमंत कुमार पाठक, उमाकांत पाठक व प्रधानाध्यापक रंजन सिंह को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर
सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शिक्षा के दिव्य प्रकाश से आलोकित करना है। विद्यालय के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाया। बताया कि शिक्षा किस प्रकार जीवन को उन्नति के मार्ग पर ले जाती है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating