0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second



संवाद: पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधरी ने नेशनल SGFI जानें वाले खिलाड़ियों को दही शक्कर खिलाकर उनका हौसला बुलंद किया मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की  आप तमाम गतकाबाज खिलाड़ी पलामू जिला के लिए खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है मुझे उम्मीद है इस बार फिर पलामू  गतका टीम झारखंड के लिए पदक ले कर आएगी। SGFI के लिए चयनित आप पांचों गतकाबाज हमारे पलामू जिला की शान है आपकी मेहनत रंग लाएगी मेरा ढेर सारा आशीर्वाद आपके साथ है ।  मौके पर जिला सचिव सुमित बर्मन ने कहा की नेशनल SGFI का आयोजन दिल्ली में 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमें पलामू जिला के  द कराटे एकेडमी से काजल कुमारी, संत मरियम स्कूल से रौशन कुमार, सन्नी कुमार, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल से चांदनी कुमारी, ब्राइट लैंड स्कूल से जीत तिवारी का चयन झारखंड सरकार ने किया है इन सभी खिलाड़ियों को आने जानें की सारी सुख सुविधा झारखंड सरकार उठा रही है।  SGFI जानें वाले सभी खिलाड़ियों को झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष केशव कुमार , सचिव श्रीमती विद्या, कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह ने बधाई दी , साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ो की संख्या में कराटे एकेडमी के बच्चें और पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक अमरेश कुमार, गतका संघ के सहसचिव दिपेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *