ब्यूरो रिपोर्ट अरमान खान//नगर ऊंटरी थाना अंतर्गत नगर गढ़ के समीप दुबाट टोला से 12 से 13 वर्षीय तीन नाबालिक बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बच्चों के माता-पिता ने नगर ऊंटरी थाना में आवेदन देकर जांचों प्रांत कार्रवाई करने एवं उनके बच्चों के खोजबीन कर उचित कार्रवाई करने का आवेदन सौंपा है।
थाना में दिए आवेदन में साफ-साफ लिखा हुआ है कि,
महाशय, निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं तनवीर आलम उम्र 38 वर्ष,पिता जुबैर खलीफा ग्राम नगर उंटारी थाना नगर उंटारी जिला गढ़वा का निवासी हूँ,, आगे कहना है कि दिनांक 18/4/025 को शाम 7:00 बजे मेरा लड़का जिशान रजा उम्र 13 वर्ष घर से ये बोलकर निकला की मैं अपने दोस्र हैप्पी आलम उम्र लगभग 13 वर्ष पिता को आरिफ आलम ग्राम चचेरिया।(2) रोशन कुमार उम्र 13वर्ष पिता-राकेश कुमार पता दूबाट नगर उँटारी दोनो थाना नगर उंटारी जिला गढ़वा से मिलने जा रहा हु।देर रात हो जाने के कारण जब मेरा बेटा घर नही आया तो मैं उसके दोस्त के यहाँ खोजने गया तो पता चला की उसके उक्त दोने दोस्त भी घर पर नही है। माता पिता के द्वारा बताया गया की दोस्ट से मिलने जाने को कहकर घर से निकले है, परंतु तीनों बच्चों अब तक घर को वापस नहीं लौटे हैं। हमलोग तीनो बच्चों के पूरा परिवार सहीत आस-पास एवं रिश्तेदार में काफी खोजबीन किये परंतु कोई पता नहीं चला।
आगे आवेदन में गार्जियन के द्वारा श्रीमान से आग्रह किया है की प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करने की कृपा की जाए।।



