*पंचायत भवन के ज्ञान केंद्र में सिर्फ हो रही है कागजी संचालन*
पलामू (झारखंड):जिले के पांडू प्रखंड में पंचायत भवनों में संचालित ज्ञान केंद्र केवल कागजों पर ही चल रहे हैं। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ज्ञान केंद्र खोलने की योजना बनाई गई थी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में पठन-पाठन को बढ़ावा दिया जा सके और युवाओं को स्व-शिक्षा व सीखने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध हो सकें। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
पांडू प्रखंड की कई पंचायतों में ये ज्ञान केंद्र न तो नियमित रूप से खुलते हैं, और ना ही वहा पढ़ने की सामग्री या उपकरणों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। कुछ पंचायतों में तो पुस्तकें और कंप्यूटर जैसी जरूरी सामग्री पहले ही पहुंचा दी गई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों की उदासीनता के चलते ये केंद्र शुरू ही नहीं हो सके हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई पंचायतों के ग्रामीण अब तक इस ज्ञान केंद्र की मौजूदगी से ही अनजान हैं। ऐसे में सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना फाइलों और कागजों तक ही सीमित रह गई है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यह योजना अपने उद्देश्य में पूरी तरह विफल साबित होगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन ज्ञान केंद्रों को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाया जाए, ताकि युवा वर्ग को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
पाण्डु प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating