अनुमंडल कार्यालय में तंबाकू सेवन नहीं करने की सामूहिक शपथ*
Read Time:1 Minute, 58 Second


*”जिंदगी को चुनें, तम्बाकू को नहीं” : एसडीएम*
गढ़वा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शनिवार को सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अधिकारियों , कर्मचारियों व समाजसेवियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी। साथ ही तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाने को अपने अंदाज में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी को चुनें, तंबाकू को नहीं। उन्होंने सभी से कहा कि यदि गलत संगत में आकर या लंबी आदत के चलते यदि कोई तंबाकू का सेवन नहीं छोड़ पा रहा है तो इसके लिए जिला स्तर पर एक कोषांग गठित है, सदर अस्पताल में संबंधित विशेषज्ञों से संपर्क कर वे काउंसलिंग सहयोग ले सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों और पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि वे अपने जीवन में कभी भी किसी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे साथ ही अपने परिजनों, मित्रों या परिचितों को भी तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। दूसरों को भी तंबाकू सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करने, तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने की भी शपथ दिलाई गयी।
इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating