विधायक ने किया चौधरी जेनलर एंड लकवा हॉस्पिटल का उद्घाटन
Read Time:2 Minute, 14 Second

गढ़वा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के रेहला रोड में स्थित सोनपुरवा में चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य रूप से अस्पताल के निदेशक डॉ. कुलदेव चौधरी मौजूद थे। मौके पर विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि डॉ. कुलदेव चौधरी गढ़वा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में पूरी निष्ठाभाव के साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे है। डॉ. कुलदेव ने कम समय में समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वह स्वास्थ्य सेवा के अलावा सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ हिस्सा लेते रहे है। विधायक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। मौके पर डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा कि अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। मरीजों को सही समय पर उचित ईलाज होने से किसी भी तरह की बीमारी का ईलाज कर आसानी से ठीक किया जा सकता है। वह पूरी निष्ठाभाव के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते रहेंगे। मौके पर डॉ. जुली कुमारी, ओलिविया रानी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, बिदेशी चौधरी, श्रवण साहनी, ललन चौधरी, बचनदेव चौधरी, गोपीचंद चौधरी, अनिल चौधरी, आशी कुमार साहनी, राहुल चौधरी, रोहित चौधरी, रौशन कुमार, विवेकानंद तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating